टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

गोलियों की आवाज से दहला गुवाहाटी का होटल, फायरिंग में 5 की मौत

MADHVI TANWAR · 27 अक्टूबर 2026
गुवाहाटी होटल में फायरिंग में 5 की मौत

Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी में बोरा सर्विस इलाके के 'होटल में सोमवार की रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना ने वाकई कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित इस होटल में हुई फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं।

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में बोरा सर्विस इलाके के 'होटल बिलास इन' (Hotel Bilas Inn) में फायरिंग हो गई। मामले में गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के मुताबिक यह पूरी वारदात होटल के किराए समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई। इसमें 6 लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना में इस्तेमाल हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर हमें लगता है कि यह घटना 'होटल बिलास इन' के लीज एग्रीमेंट से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई है। जांच अभी शुरुआती चरण में है।

विवाद का कारण

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के अनुसार, यह पूरी वारदात होटल के लीज (किराए) समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के एक घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पिछले साल इस होटल को लीज पर लिया था। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

जांच की स्थिति

क्राइम सीन को खंगालने और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच टीमों को मौके पर लगाया गया है।

कानून व्यवस्था पर प्रतिक्रियाएं

इस वीभत्स हत्याकांड के बाद सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर विपक्ष और जनता ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि गुवाहाटी के बीचों-बीच ऐसी वारदात सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बढ़ते अपराधों पर ध्यान देने और इसकी जिम्मेदारी लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के दामों में स्थिरता, जानें ताजा रेट?