ईरान से खदेड़े गए Asim Munir, स्वागत की जगह मिली बेरुखी, क्या दोनों देशों की दोस्ती में आई खटास?
Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ईरान यात्रा इन दिनों चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिशों के बीच मुनीर 20 अक्टूबर 2026 को तेहरान पहुंचे थे।
लेकिन इस यात्रा के दौरान ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेज़ाई के कथित ठंडे स्वागत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में पाकिस्तान की पोल पूरी तरह से खुल गई है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला? और क्या दोनों की दोस्ती में खटास आ गई है।
ईरान से खदेड़े गए Asim Munir!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेज़ाई और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मुलाकात के दौरान रेज़ाई का व्यवहार काफी गंभीर और ठंडा नजर आया। साथ ही ईरान की तरफ से आसिम मुनीर को कथित तौर पर विमान में वापस लौट जाने" को कहा गया।
लेबनानी समाचार पत्र 'अल-अखबार' के मुताबिक, मुनीर ने रेज़ाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से एक अल्टीमेटम दिया, जिसमें मांग की गई कि ईरान अपने "पूरे परमाणु कार्यक्रम" को छोड़ दे।
क्या दोनों देशों की दोस्ती में आई खटास?
इस घटना के कुछ महीने पहले पाकिस्तान में पाक और अमेरिका के प्रतिनिधि एक दूसरे से मिले थे और युद्ध रोकने पर बात हुई थी। जिसमे खुद पाकिस्तान ने प्रतिनिधित्व किया था।
इस मीटिंग के बाद भी अमेरिका-ईरान पर कई बार हमला कर चुका है। एक बार फिर मुल्ला मुनीर ट्रंप का संदेश लेकर ईरान पहुंचे थे, लेकिन इस बार ईरान की तरफ से मुनीर को बेरूखी का सामना पड़ा। इस