टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Arnab Cyclone In Nepal: नेपाल की तरफ बढ़ रहा विनाशकारी चक्रवात, बिहार के कई जिलों में मची अफरातफरी, जानें डिटेल

Anurag Kumar Tripathi · 28 अक्टूबर 2026
Arnab Cyclone In Nepal

Arnab Cyclone In Nepal: भारत के साथ -साथ नेपाल में भी घातक चक्रवाती तूफान अर्नब ने दस्तक दे दी है। नेपाल मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात 'अर्नब' का असर गुरुवार से नेपाल में देखने को मिल सकता है।

विभाग ने बताया, "फिलहाल देश पर पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव है। माना जा रहा है कि नेपाल के कई इलाकों में 120 से अधिक किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

इसके अलावा कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश, बर्फबारी और तूफान की आशंका जाहिर की है। इसके साथ ही बिहार में भी लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।

इन इलाकों में भयंकर तबाही की आशंका

विभाग के मुताबिक "कोशी, मधेस, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, जबकि कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रांतों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देश के हिमालयी क्षेत्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मधेस प्रांत तथा कोशी, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।"

रात के समय मौसम के और अधिक अस्थिर होने की है। यानि आज शाम से नेपाल के कई इलाकों में तबाही मच सकती है। हालांकि विभाग की तरफ से लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

बिहार में अर्नब चक्रवात मचाएगा भयंकर तबाही

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का तांडव शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश के तट पर भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर एहतियाती कदम उठाए हैं। बिहार में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

विभाग ने पश्चिम चंपारण,  पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत कई इलाकों में तेज बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान किसानों को खेत में ना जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े - India-Japan Ties: जापान-भारत की नई चाल से चालाक चीन का काम तमाम! मिसाइलों का जखीरा देख कांप उठेगा ड्रैगन, जानें पूरी कहानी