ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की सुगबुगाहट तेज! UN सम्मेलन में भारत के सीनियर एडवाइजर Anmol Sher Bedi ने पाकिस्तान को लताड़ा, जानें पूरा मामला
Anmol Sher Bedi: यूएन में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है। जेनेवा में निशस्त्रीकरण पर UN सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन के सीनियर एडवाइज़र अनमोल शेर बेदी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि भारत पर होने वाले किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क भारत में अस्थिरता करने के लिए लगातार अपने आतंकियों को बॉर्डर के रास्ते इंडिया में भेजता रहा है।
यूएन सम्मेलन में भारत ने पूरी दुनिया को साफ संदेश दिया है कि अगर पाक की तरफ से किसी भी प्रकार का आतंकी हमला किया जाता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस बयान के बाद अब सवाल उठना लगा है कि क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू होने जा रही है। चलिए आपको बताते है कि इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
यूएन सम्मेलन में भारत ने दी चेतावनी
यूएन सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन के सीनियर एडवाइज़र अनमोल शेर बेदी ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा, "भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। भारत पर किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों और उसकी साज़िश रचने वालों के बीच कोई फ़र्क नहीं किया जाएगा"।
भारत ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी प्रकार की आतंकी हमला होता है तो भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू कर सकता है। हाल ही में पाक के दो व्यक्तियों ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हो सकता है शुरू?
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली की 'फर्स्ट कमिटी' (जो हथियारों को कम करने के मुद्दों पर काम करती है) की बैठक में अनमोल शेर बेदी ने साफ कहा कि "परमाणु हथियारों को देश चलाने के आम औज़ार की तरह नहीं देखा जाना चाहिए" बेदी ने कमिटी को भरोसा दिलाया कि भारत की परमाणु क्षमताएं किसी खास देश के खिलाफ नहीं हैं और ज़ोर देकर कहा कि
"ये रक्षात्मक प्रकृति की हैं, "ये हमारी अपनी सुरक्षा स्थितियों के हिसाब से तय की गई हैं।" इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया। अगर पूरे बयान का सार समझा जाए तो यह तो साफ है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई नापाक हरकत की जाती है तो भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 कभी भी शुरू कर सकता है।
यह भी पढ़े - Donald Trump का दोहरा चरित्र आया सामने, रूस से कर ली ये महत्वपूर्ण डील, तिलमिलाए जेलेंस्की