टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Ankit Baliyan Murder Case: पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार दोनों शूटर्स पर 1-1 लाख का इनाम

MADHVI TANWAR · 3 सितम्बर 2026
Ankit Baliyan

Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चित सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने हत्याकांड मामले में जहां 2 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। तो वहीं मामले में फरार चल रहे शूटर सत्यम कादयान और आर्यन पर पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए 1-1 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने पहले दोनों शूटर्स पर 50-50 हजार का इनाम रखा था, जिसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। लेकिन अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ घोषित की गई इनामी राशी को बड़ा दिया है।

कौन है सत्यम

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी शूटर सत्यम कादयान इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राकेश पंपू का करीबी रिश्तेदार है। दरअसल अंकित बालियान की गाड़ी में GPS लगाने और उसकी लोकेशन ट्रैक करने में सत्यम की अहम भूमिका रही। इस हत्याकांड के बाद दोनों शूटर पानीपत के सिवाह गांव गए पहुंचे थे,जहां से दोनों फरार हो गए। इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें सत्यम और आर्यन बाइक से भागते दिखाई दे रहे हैं।

एसपी ने दी जानकारी

इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व में 2 शूटरों का एनकाउंटर कर दिया है। हरियाणा के शातिर गोगी गैंग में शामिल 2 शूटर सत्यम कादियान और आर्यन सिंघू की तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में लगातार दबिश दे रही है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि दोनों पर पहले 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन अब उनकी तलाश को तेज करते हुए 1-1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। इस पूरे मामले की जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि हत्याकांड में पहले रेकी की गई। उसके बाद जीपीएस के जरिए अंकित बालियान की हर हरकत पर निगाह रखी गई।

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha का पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम गायब, जानिए SIR में नाम न आने की वजह और पूरा विवाद?