लव गिल की खुलने वाली है पोल! आम्रपाली दुबे ने दी बड़ा खुलासा करने की धमकी
Amrapali Dubey on Love Gill: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते लगातार बदल रहे हैं। एक तरफ लव गिल और स्काउट ओपी के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ अब आम्रपाली और लव गिल के बीच भी जमकर विवाद हो गया है। दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
लव गिल की हरकत पर भड़कीं आम्रपाली
दरअसल, शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव गिल आम्रपाली की नकल उतारती नजर आ रही हैं। लव की इस हरकत को देखकर आम्रपाली नाराज हो जाती हैं। वह तंज कसते हुए कहती हैं कि नकली एक्टिंग करने की आदत नहीं जाएगी। बात यहीं खत्म नहीं होती। बेडरूम में पहुंचते ही आम्रपाली लव को सीधे तौर पर खरी-खोटी सुनाने लगती हैं। वह कहती हैं कि पीछे बैठकर उनकी एक्टिंग करने में लव को 100 जन्म लग जाएंगे।
आम्रपाली ने दी लव को खुली चेतावनी
आम्रपाली की बात पर लव भी चुप नहीं रहतीं। वह जवाब देती हैं कि उन्हें आम्रपाली की एक्टिंग करने के लिए एक भी जन्म की जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो जाती है। आम्रपाली गुस्से में लव को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि अगर उन्होंने उनके साथ लाइन क्रॉस की, तो वह एक मिनट में उन्हें उनकी औकात दिखा देंगी। इस पर लव भी पलटवार करते हुए कहती हैं कि यह तो वक्त आने पर पता चल जाएगा कि किसकी क्या औकात है।
क्या खुलने वाली है लव गिल की पोल?
गुस्से में आम्रपाली आगे कहती हैं कि लव की यह फालतू एक्टिंग उनके सामने नहीं चलेगी। इतना ही नहीं, वह लव की असलियत सबके सामने खोलने की बात भी कहती हैं। अब इस तीखी बहस के बाद घर में दोनों के रिश्ते किस मोड़ पर पहुंचेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। वहीं, दर्शकों को भी आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें: कुंवारी अक्षरा सिंह ने क्यों रखा छठ व्रत? ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस का करारा जवाब वायरल!