'3 शेर, आलिया भट्ट और चूहा...', रणबीर कपूर की अनोखी प्रपोजल स्टोरी सुनकर हंस पड़े अमिताभ बच्चन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Proposal Story: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी में रोमांस के साथ-साथ रोमांच भी भरपूर है। दोनों की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है।
रणबीर ने खुलासा किया है कि उन्होंने केन्या के मसाई मारा में आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। खास बात यह थी कि जब वह घुटनों पर बैठकर आलिया से अपने दिल की बात कह रहे थे, तब उनसे लगभग 100 मीटर की दूरी पर तीन शेर मौजूद थे।
मसाई मारा में रणबीर ने रची थी खास योजना
रणबीर कपूर यह दिलचस्प कहानी अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में सुनाते नजर आएंगे। शो के आगामी एपिसोड में वह अपनी फिल्म 'रामायण' की टीम के साथ पहुंचेंगे।
So there were 3 lions on other side during the proposal 😭😭 As Ranbir said - 3 babbar sher on the other side, his "Sherni" Alia in front of him and himself down on his knees like a chuha with the ring 💍😭🤣🤏🏻 How cuteeee 🥹🥹🫶🏻🫶🏻 #RanbirKapoor #AliaBhatt https://t.co/HwXdRqKn1c
— 🏹RK🏹 (@RanbirIsLife) October 28, 2026
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने आलिया को प्रपोज करने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उन्होंने अपने गाइड और ड्राइवर से जंगल के बीच एक खास जगह पर गाड़ी रुकवाई।
रणबीर अपने साथ सगाई की अंगूठी भी लेकर गए थे। उनकी इच्छा थी कि इस यादगार पल को तस्वीरों में कैद किया जाए, ताकि बाद में इसे खूबसूरत याद के तौर पर संजोकर रखा जा सके।
आलिया के सामने रणबीर बने 'चूहा'
प्रपोजल के दौरान वहां तीन बड़े शेर भी मौजूद थे। रणबीर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि एक ओर जंगल के राजा थे, तो दूसरी ओर उनकी अपनी 'शेरनी' आलिया खड़ी थीं। ऐसे माहौल में घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव था।
रणबीर ने आलिया से कहा था, 'बेबी, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' उनकी इस बात पर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और उन्होंने मजाक में इस खास पल का सबूत होने की बात कही।
2022 में शादी, अब 'रामायण' पर नजरें
रणबीर और आलिया का रिश्ता 2018 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी की। उसी साल नवंबर में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ।
वहीं, रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है। रणबीर की यह प्रेम कहानी उनके प्रशंसकों के लिए किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें: Nokia HMD 2660 Flip Senior Edition लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास Mary AI असिस्टेंट से लैस