टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

Amitabh Bachchan 84th Birthday: बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री आज भी है सुपरहिट!

Geeta Sharma · 11 अक्टूबर 2026
बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री आज भी है सुपरहिट!

Amitabh Bachchan Birthday Special: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने शानदार अभिनय, दमदार आवाज और अनोखे अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। 5 दशक से लंबे करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके 84वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात से ही फैंस उनके घर के बाहर जुटने लगे। कोई केक और मिठाइयां लेकर पहुंचा, तो किसी के हाथ में महानायक के पोस्टर नजर आए। रात 12 बजते ही प्रशंसकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान कई फैंस ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते दिखे। हर साल की तरह इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने मुंबई पहुंचे।

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने दिया अमिताभ बच्चन की शुभकामनाएं

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन की बधाई। उन्होंने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारे गुरु जी @SrBachchan को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है। आपकी बड़ी उपलब्धियों के अलावा, यह आपकी गर्मजोशी और विनम्रता है जो आपको इतना खास बनाती है।'

Happy Birthday to my dearest Guru Ji @SrBachchan 💐 Your love for cinema and the respect you bring to your craft have always been an inspiration to me. Beyond your towering achievements, it is your warmth and humility that make you so special. Wishing you good health, endless happiness and many more memorable years doing what you love. With all my love and respect, Sir! ❤️

— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) October 11, 2026

चिरंजीवी ने इस अनुभवी एक्टर को और भी कई खुशहाल सालों की शुभकामनाएं दीं, और उम्मीद जताई कि वह वही करते रहेंगे जो उन्हें पसंद है। अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, 'आपको अच्छी सेहत, हमेशा खुशियां और आप जो पसंद करते हैं उसे करते हुए कई और यादगार साल की शुभकामनाएं। मेरे सारे प्यार और सम्मान के साथ, सर!'

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन वाले पोस्ट ने खींचा ध्यान

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी पोस्ट और छोटे-छोटे संदेश अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!'

T 5882 - सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ !

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 11, 2026

उनके इस संदेश पर प्रशंसकों ने प्यार जताया और जन्मदिन की बधाइयां दीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

Heartiest birthday greetings to the legendary icon of Indian cinema, Shri Amitabh Bachchan ji. May you keep inspiring us with your remarkable talent, dedication, and enduring contribution to the world of entertainment. 'सदी के महानायक' श्री अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्राप्त हो, यही ईश्वर से प्रार्थना। @SrBachchan #अमिताभ_बच्चन #HappyBirthdayAmitabhBachchan #AmitabhBachchan #Maharashtra

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 11, 2026

रेखा के साथ अमिताभ की जोड़ी रही यादगार

अमिताभ बच्चन की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की बात हो, तो रेखा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ने 'दो अनजाने', 'सुहाग', 'राम बलराम' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। उनकी फिल्मों और पर्दे पर दिखाई देने वाली केमिस्ट्री ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

जया बच्चन के साथ भी मिलीं कई हिट फिल्में

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने भी हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। दोनों 'जंजीर', 'अभिमान', 'मिली' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उनकी सहज अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। दोनों ने 3 जून, 1973 को शादी की और उनके दो बच्चे श्वेता बच्चन तथा अभिषेक बच्चन हैं।

हेमा मालिनी, परवीन बाबी और जया प्रदा के साथ भी जादू

अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी के साथ 'शोले', 'नसीब','सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, परवीन बाबी के साथ उनकी जोड़ी ने 'दीवार', 'अमर अकबर एंथनी' और 'कालिया' जैसी फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया। जया प्रदा के साथ 'शराबी', 'आखिरी रास्ता' और 'आज का अर्जुन' जैसी फिल्मों में अमिताभ की जोड़ी खूब पसंद की गई।

 

84वें जन्मदिन पर महानायक के सफर को याद करना उनके अभिनय और हिंदी सिनेमा में योगदान का जश्न मनाने जैसा है।

उनकी लोकप्रियता आज भी साबित करती है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के लिए एक भावना हैं।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा! ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास