टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

असम में ड्रग्स माफिया पर प्रहार! 182 करोड़ की ड्रग्स जब्त, गृह मंत्री ने CM और पुलिस की तारीफ में क्या कहा?

MADHVI TANWAR · 16 अक्टूबर 2026
Nasha Mukt Bharat

Anti Drug Operation: गृह मंत्री अमित शाह ने असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और असम पुलिस के ड्रग्स विरोधी अभियान की प्रशंसा की है। उन्होंने इसे ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार बताया है।

PM मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान को रफ्तार देते हुए असम पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक स्पेशल ऑपरेशन के तहत 182 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई में 945 गिरफ्तारियां की है। पुलिस ने 703 ड्रग्स हॉटस्पॉट पर कार्रवाई कर 547 केस दर्ज किए हैं।

अमित शाह ने किया पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर प्रहार के लिए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और पुलिस को बधाई दी है।

गुरुवार को उन्होंने X पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा पीएम मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई अटूट जारी रहेगी।

पुलिस कार्रवाई की दी जानकारी

अमित शाह ने पोस्ट में लिखा नशीली दवाओं के नेटवर्क पर यह करारा प्रहार है असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा जी और असम पुलिस को इस निरंतर कार्रवाई के लिए बधाई।

इसके तहत 945 गिरफ्तारियां, 547 मामले और 182 करोड़ से अधिक की नशीली दवाओं को जब्त किया। साथ ही 703 हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई और लगभग 31 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अमित शाह ने मादक पदार्थों पर नियंत्रण संबंधी विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के तहत नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने, उनको आर्थिक सहायता देने और युवाओं की सुरक्षा करने के संकल्प की पुष्टि की है।

अमित शाह ने पीएम मोदी के नशा मुक्त भारत के विजन के अंतर्गत मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 को सराहनीय बताया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई अटूट संकल्प बताकर इसे आगे जारी रखने की बात कही।

राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान चलाया

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत असम पुलिस ने 12 अक्टूबर को राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान चलाया था। जिसमें 547 नशा-संबंधी मामले दर्ज किए गए। साथ ही 945 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के तहत 182 करोड़ के नशे की खेप बरामद की।

31 करोड़ की संपत्ति की जब्त

इसके अंतर्गत 73 गैर-जमानती वारंट और 47 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी भी शामिल है, जिनमें से 10 अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से हैं। इसके अतिरिक्त, 703 से अधिक ड्रग हॉटस्पॉट पर छापेमारी की। 31 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने, कुर्क करने या फ्रीज करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह कार्रवाई भी हुई सफल

अवैध तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत 157 कार्रवाई की। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 2,229 छापे मारी, 3,662 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच और 2,943 शैक्षणिक संस्थानों का सर्वेक्षण किया गया।

इसके अलावा भारत में बनी विदेशी शराब समेत 134,539 लीटर शराब को जब्त कर नष्ट किया गया। 633 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 112,532 नागरिकों और छात्रों तक पहुंचा गया।

खेल मंत्रालय की हुई शुरुआत

बीते महीने पुलिस ने 100 सप्ताह तक चलने वाले नशा मुक्त युवा अभियान चलाया। 18 सितंबर को राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय संकल्प समारोह से इसकी शुरुआत हुई।

जिसमें युवा मामले और खेल मंत्रालय ने जागरूकता और समुदाय-नेतृत्व वाली गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त भारत को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं को किया जागरूक

युवाओं को जागरूक करने के लिए 'मेरा युवा भारत'और राष्ट्रीय सेवा योजना की पहल शुरू की गई। इसमें शैक्षणिक संस्थानों और युवा इकाइयों में युवा प्रतिज्ञा एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य "नशा मुक्त युवा से विकसित भारत" की दिशा में सामूहिक मजबूती देना था है।

कॉलेज, विश्वविद्यालय भी हुए शामिल

राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजन में एनएसएस ने 18 सितंबर से 300 शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम चलाए। इसमें भाग लेने वाले संस्थानों में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जिनमें कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन कवच बना हैदराबाद पुलिस का हथियार, 500 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा, आधी रात कैसे हुई कार्रवाई?