टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

अमेरिका के स्ट्रिप क्लब में फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से हुए घायल

MADHVI TANWAR · 28 सितम्बर 2026
Detroit Strip Club Shootout

America News: अमेरिका के डेट्रॉयट में स्थित आफ्टर-आवर्स स्ट्रिप क्लब में फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। इस पूरी घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घायलों का अस्पताल में इलाज लगातार जारी है। यह फायरिंग कल्ब में विवाद के बाद हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, रिहाईशी इलाके में हुई फायरिंग के मामले में जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।


4 लोग घायल 3 की मौत

डेट्रॉयट पुलिस प्रमुख टॉड बेटिसन का इस पूरे मामले में बयान आया है जिसमे उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह 7:21 पर स्थानीय लोगों ने फायरिंग की सूचना दी थी। अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घायलों में 2 पुरुष और 2 महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद 3 अन्य पुरुषों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने निकलकर आए हैं।

संवेदनशील इलाका

उसके हिसाब से क्लब में पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जो बाद में इतना हिंसक हो गया की वहां फायरिंग हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, जहां यह घटना हुई है वह पुलिस के लिए नया नहीं है। इस वर्ष पुलिस को इस जगह 7 बार बुलाया गया। उन्होंने इसे संवेदनशील इलाके के तौर पर देखा जा सकता है। इस मामले में पुलिस के पास कई सुराग मौजूद हैं। डेट्रॉयट की मेयर मैरी शेफील्ड ने मामले में दुख जताते हुए जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि तरह की हिंसा नहीं की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बिहार में अपराध बेलगाम, चिराग पासवन बोले- 'दुख होता है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं'