लॉस एंजिल्स में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, मौके पर 3 लोगों की मौत
America Los Angeles Helicopter Crash: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में सैन फर्नांडो घाटी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के अंदर से ली गई फुटेज में दुर्घटना से पहले के भयावह क्षण कैमरे में कैद हो गए। हेलिकॉप्टर चैट्सवर्थ में एन मेसन एवेन्यू के 9100 ब्लॉक के पास एक पार्किंग स्थल में गिर गया। जो उस जगह के करीब है जहां पहले एक दुर्घटना हुई थी जिसमें एक एसयूवी ने मेट्रो बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी और 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अग्निशमन विभाग के कैप्टन ने दी जानकारी
हेलिकॉप्टर के अंदर से ली गई फुटेज में रिकॉर्डिंग खत्म होने से पहले विमान का नियंत्रण खोता हुआ दिखाई दे रहा था। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर 2 व्यावसायिक इमारतों के बीच गिर गया और कई वाहनों और शिपिंग कंटेनरों पर या उनके पास जा गिरा। टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग के कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। दुर्घटनास्थल पर पीड़ित व्यक्ति हेलीकॉप्टर के बाहर मौजूद था।
विमान पूरी तरह हो गया नष्ट
फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि, हेलीकॉप्टर में कितने मरीज थे। अग्निशमन विभाग के कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने कहा कि, विमान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। दमकलकर्मियों मलबे की छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि, विमान में अन्य लोग सवार थे और विमान की पहचान करनी पड़ी। यह साफ नहीं हो पाया कि, दुर्घटना के समय वाहन के अंदर कितने लोग मौजूद थे।
टेलीविजन स्टेशन का था विमान
स्थानीय मीडिया ने कहा कि हेलीकॉप्टर एक टेलीविजन स्टेशन का था। लेकिन किस टेलीविजन स्टेशन का था इसकी पुष्टी नहीं हुई है। हेलिकॉप्टर पहले हुए बस हादसे को कवर कर रहा था। जिसमें एक एसयूवी मेट्रो बस के अंदर आंशिक रूप से फंसी हुई थी। आपातकालीन दल अभी भी घटनास्थल पर ही थे जब हेलिकॉप्टर पास ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जांच में सहायता के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड से संपर्क किया गया है, जबकि लॉस एंजिल्स पुलिस भी हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों का पाकिस्तान पर आरोप: हमारे पिता को धीरे-धीरे मारा...