HBD Cutie... रणबीर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट का रोमांटिक पोस्ट वायरल; गोद में बैठे नजर आए एक्टर
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Romantic Photo: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के 44वें जन्मदिन पर पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- HBD Cutie
गोद में बैठे नजर आए रणबीर
शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें रणबीर आलिया की गोद में बैठे हुए हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा न्यूयॉर्क डेट, शादी के जश्न और घर के क्यूट पलों की भी झलक तस्वीरों में देखने को मिली।
राहा के साथ भी शेयर की खास तस्वीर
एक तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए कैमरे की तरफ मुस्कुराते नजर आए। हालांकि आलिया ने हमेशा की तरह राहा के चेहरे को फ्लावर इमोजी से ढक दिया।
फैंस के साथ भी मनाया बर्थडे
बर्थडे के मौके पर रणबीर कपूर अपने घर की बालकनी में आलिया के साथ फैंस का अभिवादन करने पहुंचे। इसके बाद वह नीचे आकर प्रशंसकों से मिले, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, ऑटोग्राफ दिए और पैपराजी के साथ बर्थडे केक भी काटा।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।इसके अलावा रणबीर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। वहीं संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल पार्क' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है।