टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

अक्षय कुमार का खतरनाक अवतार! 'Samuk' का पहला लुक देखकर उड़ जाएंगे होश

Geeta Sharma · 16 नवम्बर 2026
Samuk First Look Viral: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म Samuk का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म की पहली…

Samuk First Look Viral: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म Samuk का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि यह फिल्म एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार एक बेहद खतरनाक और रहस्यमयी जीव का सामना करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इंसान और किसी अनजान ताकत के बीच होने वाली बड़ी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है।

मेकर्स ने शेयर किया दमदार कैप्शन

फिल्म के मेकर्स ने फर्स्ट लुक जारी करते हुए एक दिलचस्प कैप्शन भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, दुश्मन इंसान नहीं है। लेकिन लड़ाई इंसानियत के लिए है। और पीछे हटना कोई ऑप्शन नहीं है। इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार मानवता को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलेगा। हालांकि, कहानी और उस रहस्यमयी जीव से जुड़ी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।

डरावने लुक में दिखा रहस्यमयी जीव

फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार डार्क सूट पहने हाथ में आधुनिक हथियार लिए घने और धुंध से भरे जंगल में नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज किसी खतरनाक मिशन पर निकले शिकारी जैसा दिखाई देता है। वहीं, फिल्म में दिखाए गए रहस्यमयी जीव की झलक भी काफी डरावनी है। उसका बड़ा जबड़ा, नुकीले और टेढ़े-मेढ़े दांत तथा मुंह से निकलता काला तरल पदार्थ उसे बेहद खौफनाक बनाते हैं।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

'समुक' में अक्षय कुमार के साथ रुक्मिणी मैत्र, विनीत कुमार सिंह, बनिता संधू और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 28 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर दर्शकों को इसकी कहानी और रहस्यमयी जीव के बारे में जानने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: गोलियों की गूंज के बीच छोटे सरकार का फरमान! आखिर क्यों नहीं गाईं कल्पना पटवारी?