टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले-"BJP चुनाव आयोग के ज़रिए सिस्टम में करती है हेर-फेर"

Ajit Kumar Singh · 6 अक्टूबर 2026
Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनाव आयोग के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में विपक्षी दलों के चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च से पहले उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा और उसके कामकाज को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ECI और BJP पर लगाए तीखे आरोप

अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है और सत्ताधारी पार्टी आयोग का बचाव इसलिए कर रही है क्योंकि वह "उनके ज़रिए सिस्टम में हेर-फेर करती है।" अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली भाजपा के पक्ष में दिखाई देती है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में विपक्ष की शिकायतों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर जनता के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं।

सार्वजनिक बहस के दायरे में है ECI और BJP की कार्यशैली

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग और सरकार दोनों की कार्यशैली जांच और सार्वजनिक बहस के दायरे में हैं। इलसलिए भाजपा एवं चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत की आशंका को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। विपक्ष के "सेव डेमोक्रेसी" अभियान के तहत कई दल चुनाव आयोग से अधिक पारदर्शिता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में INDIA गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला और चुनावी रोल संशोधन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।

ये भी पढ़़ें-मेघालय में BJP को नहीं मिलेगा अतिरिक्त मंत्रिमंडल विस्तार? CM कॉनराड संगमा ने किया साफ इनकार