टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

भाजपा का एजेण्डा नफरत फैलाना, 2027 में प्रचंड बहुमत से बनेगी PDA और सपा की सरकार: अखिलेश यादव

Shivashakti Narayan Singh · 17 सितम्बर 2026
2027 में प्रचंड बहुमत से बनेगी PDA और सपा की सरकार: अखिलेश यादव

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नकारात्मक अभियान भाजपा का हथियार है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ डिजिटल अभियान चला रही है। भाजपा की भाषा अलोकतांत्रिक है। भाजपा का एजेण्डा समाज में नफरत फैलाना है। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की विरोधी है।

इस सरकार ने मुनाफाखोरी कर महंगाई बढ़ायी है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। महंगाई से आम उपभोक्ता परेशान है। भाजपा समाज को बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती है।

2027 में PDA के साथ बनेगी प्रचंड बहुमत की सपा सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में पीडीए के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पार्टी का नेता-कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें। समाजवादी पार्टी का जो भी प्रत्याशी घोषित होगा, उसी का पूरा साथ देकर जिताकर विधायक बनाना है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनाना है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक विचारों के साथ उत्तर प्रदेश के विकास के एजेण्डे के साथ आगे बढ़ रही है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।

भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां असुरक्षित

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेखौफ है। हर दिन हत्याएं हो रही है। यादव ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। इस सरकार में महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था और अपराध पर जीरों टॉलरेंस का दावा झूठा है। भाजपा सरकार में पुलिस अपराध रोकने के बजाय बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों को परेशान और प्रताड़ित करने में लगी है।

अन्याय के खिलाफ जनता आंदोलन को तैयार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय के खिलाफ लोग खड़े है। जनता भाजपा के खिलाफ आन्दोलन को तैयार है। भाजपा सरकार अहंकार में है। इस सरकार में किसी की कोई सुनवाई नहीं है।

Reported by: M. Athar Uddin Munne Bharti