टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

आकाश दीप ने रिवील किया इंडिया का बॉलिंग प्लान! लंच के बाद अपनाई यह रणनीति

Aman sharma · 27 नवम्बर 2026
आकाश दीप ने रिवील किया इंडिया का बॉलिंग प्लान!

Akashdeep on Indian Bowling Plans: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार (27 नवंबर) से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रहा है, जिसके पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवियों ने स्कोर बोर्ड पर 246/5 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप पत्रकार वार्ता में आए, और टीम की गेंदबाजी पर कहा कि यह बेहतर हो सकती थी। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी के दौरान आई मुश्किलों पर भी खुलकर बात की।

पहले सेशन में थोड़ी नमी रही- आकाश दीप

मौजूदा सीरीज में दूसरा टेस्ट खेल रहे आकाश दीप ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विकेट नया था, लेकिन नमी होने के कारण गेंद की गति धीमी हो गई। इसके चलते बाहरी किनारा लगने के बावजूद गेंद फील्डरों तक नहीं पहुंच पा रही थी।

उन्होंने कहा, "आज विकेट काफी नया था, जिससे हमें काफी मदद मिली। लेकिन पहले सेशन में थोड़ी नमी थी, इसलिए गेंद में उतनी तेजी नहीं थी और एज से लगी गेंदें फील्डरों तक नहीं पहुंच पा रही थीं।"

लंच के बाद बदली योजना- आकाश दीप

आकाश दीप ने माना कि पहले सेशन के मुकाबले दूसरे सत्र में टीम ने अपनी योजना बदलने का फैसला किया और इसकी वजह से उन्हें तीन सफलताएं मिली। आकाश ने कहा,

“लंच के बाद हमने सही जगह पर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हमारी योजना सही जगह पर गेंद डालने और धैर्य के साथ खेलने की थी। हमने ऐसा ही किया और हमें दूसरे सेशन के दौरान तीन विकेट मिले।”

आकाश ने मुकाबले में 21 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 2.47 की इकॉनमी रेट से 52 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने कीवी कप्तान टॉम लैथम (59) और रचिन रवींद्र (0) को चलता किया।

ये भी पढ़ें- जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास, T20 में नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए खेली रिकॉर्ड 40 रन की पारी

184/5 पर लौटी आधी टीम

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, ताकि गेंदबाज फ्रेश विकेट का फायदा उठा सके और कीवियों को बैकफुट पर धकेल सके। लेकिन कप्तान लैथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 77 रन की अहम साझेदारी की।

हालांकि कॉनवे 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान लैथम भी 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। लैथम के रूप में 110 पर कीवियों को दूसरा झटका लगा था, लेकिन इसी स्कोर पर हेनरी निकोल्स (16) और रचिन रवींद्र (0) भी सस्ते में चलते बने। हालांकि डेरिल मिचेल (31) ने कुछ समय तक कीवियों की पारी को संभाला, लेकिन 184 के स्कोर पर भी वह चलते बने।

ये भी पढ़ें- CSK के स्टार स्पिनर की सुपर जायंट्स में हुई एंट्री, नए सीजन में मचाएगा धमाल