Air India Flight Hijack Alert: कोलकाता-मुंबई विमान में अपहरण का खतरा, आइसोलेशन बे में ले जाया गया प्लेन
Air India Flight Hijack Alert: एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह उड़ान भरने से कुछ ही समय पहले मुंबई जाने वाली एयर इंडिया विस्तारा की एक फ्लाइट को जिसमें 147 यात्री सवार थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया, क्योंकि क्रू को टॉयलेट के शीशे पर 'अपहरण का अलर्ट' मिला था।
शौचालय के शीशे पर लिपस्टिक से लिखा
यह घटना सुबह करीब 10:20 बजे घटी। फ्लाइट एआई 772 का पायलट उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी केबिन क्रू के सदस्यों ने शौचालय के शीशे पर लिपस्टिक से लिखा हुआ अपहरण का अलर्ट देखा," हवाई अड्डे के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।
सुरक्षाकर्मियों को किया तैनात
प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। अधिकारी ने आगे बताया, सामान्य प्रक्रिया के तहत सुरक्षाकर्मियों, दमकल कर्मियों और बम निरोधक दस्ते के सदस्यों को हवाई अड्डे की तलाशी के लिए तैनात किया गया है। यात्रियों को उनके विमान से बाहर निकाल लिया गया है।