अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, 3.8 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके
अफगानिस्तान में आज यानी शनिवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से 117 किलोमीटर नीचे थे।
भूकंप की गहराई 117 किलोमीटर
अफगानिस्तान में 28 नवंबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 63 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप की गहराई 117 किलोमीटर दर्ज की गई। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।