टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Afghanistan School Blast: मासूमों के स्कूल में मौत का तांडव, धमाके में 7 की गई जान

Anurag Kumar Tripathi · 28 नवम्बर 2026
Afghanistan School Blast

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। धमाके में कम से कम 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट एक ऐसे मकान में हुआ था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है।

यह घटना शनिवार, 28 नवंबर 2026 को अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के असदाबाद शहर के बाहरी इलाके अंडार सेर में हुई। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

अफगानिस्तान में स्कूलों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

अफगानिस्तान लंबे समय से संघर्ष, अस्थिरता और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करता रहा है। यहां स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहले भी हिंसक घटनाएं सामने आती रही हैं।

इस साल अगस्त में काबुल के एक स्कूल परिसर में ग्रेनेड हमले में 40 से अधिक बच्चे घायल हुए थे। ऐसे में कुनार की घटना ने एक बार फिर बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल तैयार करने की जरूरत को उजागर किया है।

फिलहाल कुनार विस्फोट की जांच जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल के इतने करीब खतरनाक विस्फोटक सामग्री कैसे रखी गई और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? जांच के बाद ही हादसे की असली वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

खनन के लिए रखे विस्फोटकों से हुआ धमाका?

इस घटना को लेकर सामने आई शुरुआती जानकारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक सामी-उल-हक बयान के मुताबिक, विस्फोट स्कूल के पास स्थित एक मकान में रखे विस्फोटकों से जुड़ा था।

बताया जा रहा है कि मकान में खनन गतिविधियों और कुनार-नूरिस्तान सड़क निर्माण से जुड़े काम के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। शुरुआती आशंका है कि विस्फोटक सामग्री के असुरक्षित भंडारण या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

यह भी पढ़े - India-China Conflict: चीन ने भारत की पीठ पर घोंपा छुरा, पाकिस्तान के साथ मिलकर कर दिया बड़ा खेल, जानें सबकुछ