टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

पाक हवाई हमले पर भड़का अफगानिस्तान, मुनीर को दी खुली चुनौती

Ajit Kumar Singh · 21 सितम्बर 2026
अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी हमले पर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। कहा है…

नई दिल्ली: दक्षिण एशिया की भूमि पर एक बार फिर बम धमाकों की गूंज सुनाई देने लगी है। पाकिस्तान की ओर से डूरंड लाइन के पास के इलाकों में की गई एयरस्ट्राइक के बाद से काबुल एवं इस्लामाबाद के बीच सैन्य तनाव खुले संघर्ष में तब्दील होता नजर आ रहा है। अफगानिस्तान सरकार ने इस हमले पर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है।

मुजाहिद ने की पाक हमलों कड़ी निंदा 

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी बलों द्वारा कुनार एवं पक्तिका प्रांतों में किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को इस आक्रामकता का उचित जवाब देगा। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इन हमलों को नागरिक क्षेत्रों पर हमला बताया है और इस घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि कुनार प्रांत में हुए हमल में एक महिला और दो पुरुष मारे गए और दो महिलाएं एवं दो पुरुष घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान ने हमले में स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाए जाने की बात कही

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि सभी पीड़ित स्थानीय नागरिक थे। उन्होंने बताया कि पक्तिका प्रांत में एक घर एवं एक स्थानीय दुकान पर बमबारी की गई है। हालांकि इन जगहों पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। ये हमले रात में उस समय हुए जब सभी लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। उनका कहना है कि ऐसे हमले स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाते एवं क्षेत्र में अशांति फैलाते हैं।

मुजाहिद ने इन हमलों को साफ तौर पर आक्रामकता करार दिया

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इन हमलों को साफ तौर पर आक्रामकता करार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान की सैन्य स्थापना अपने देश के अंदर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है और अफगानिस्तान पर हमले कर रही है। अफगानिस्तान चुप नहीं बैठेगा एवं इस आक्रामक हमले का उचित जवाब देगा। हालांकि उन्होंने जवाब पाकिस्तान को जबाव देने का कोई विस्तृत तरीका या समय नहीं बताया है।

इन हमलों को काफी गंभीरता से ले रही अफगानिस्तान सरकार

हालांकि पहले भी सीमा पार हमलों की घटनाएं होती रही हैं और हर बार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं और पाकिस्तान ऐसे हमलों को आमतौर पर आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बताता रहा है।
जबकि अफगानिस्तान सरकार इन हमलों को नागरिक पर हमला एवं अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानती है। पाकिस्तान द्वारा कुनार और पक्तिका पर किए गए इस नागरिक हमले को अफगानिस्तान सरकार काफी गंभीरता से ले रही है और इस घटना को लेकर कड़ा रूख अपनाने की बात कही है।

अफगानिस्तान हमलों को आक्रामकता बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

दरअसल, पाकिस्तान ने 21 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए थे। ये हमले पाकिस्तान के कोहट हमले 18-19 सितंबर के बाद हुए हैं। जिसमें 31 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। इत्तेहादुल मुजाहिदीन नामक पाकिस्तानी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन पाकिस्तान ने आरोप लगाते हुए यह कहा कि हमलावर अफगानिस्तान से जुड़े हुए थे क्योंकि एक हमलावर अफगान नागरिक था। इस संदर्भ में पाकिस्तान ने अगानिस्तान सरकार पर काबुल में आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। जबकि अफगानिस्तान इन हमलों को नागरिक क्षेत्रों पर आक्रामकता बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है।

अखिलेश यादव का 2027 चुनाव को लेकर बड़ा प्लान : हर विधानसभा में घटाएंगे BJP के 27 हजार वोट, PDA रथ से जाएंगे रायबरेली