सोते-सोते कांप उठा अफगानिस्तान! 4.9 तीव्रता के भूकंप से दहली धरती
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है।
एनसीएस के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार 5 अक्टूबर 2026 को तड़के 1:57:24 बजे आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर करीब 220 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 36.602 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.084 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
EQ of M: 4.9, On: 05/10/2026 01:57:24 IST, Lat: 36.602 N, Long: 71.084 E, Depth: 220 Km, Location: Afghanistan. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/Km8lMxJKMq
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 4, 2026
जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण फिलहाल इसके प्रभाव को लेकर किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर भूकंप के प्रभाव और संभावित नुकसान को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।