टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

कैप्टन स्मित मच्छार को 'अशोक चक्र' देने की मांग, ABVP ने सरकार के सामने रखा प्रस्ताव

Ajit Kumar Singh · 4 अक्टूबर 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस की सराहना करते हुए उन्हें अशोक…

नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस की सराहना करते हुए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग की है। यह मांग संगठन की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक में उठाई गई।

ABVP ने कैप्टन स्मित को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग की

दरअसल, ABVP की अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 2-3 अक्तूबर 2026 को हुई। इस दो दिवसीय बैठक में अखिल भारतीय पदाधिकारियों द्वारा पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग की गई।

ABVP ने कैप्टन मच्छार के साहस की सराहना की

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनुसार, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बीच कैप्टन मच्छार ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की। जिसके बाद यात्रियों और चालक दल ने मिलकर हमलावर को काबू किया। इसके बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन रूप से उतारा गया।

छात्रसंघ चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस बैठक में देशभर के छात्र मुद्दों, छात्रावासों की स्थिति, छात्रसंघ चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने नियमित छात्रसंघ चुनाव कराने और छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत करने पर जोर दिया। अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक में कैप्टन मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए अशोक चक्र पुरस्कार दिया जाने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ, आज उद्धव-राज ठाकरे का मुंबई में विरोध प्रदर्शन