कुलदीप यादव को लेकर अभिनव मुकुंद का बड़ा बयान, LSG के खेमे में मची हलचल!
Kuldeep Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ट्रेड के जरिए शामिल किया और इससे भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मास्टर स्ट्रोक बताया।
पूर्व सलामी बल्लेबाज का मानना है कि बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर का एलएसजी में आना, उनकी बॉलिंग लाइन को मजबूती प्रदान करेगा और वह शायद उनके पहले आईपीएल टाइटल की दौड़ में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कुलदीप यादव आईपीएल 2026 समाप्त होने के तुरंत बाद लखनऊ में शामिल हो गए थे।
ऋषभ पंत से किया ट्रेड
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 खत्म होने के कुछ समय बाद ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर दिया था। लखनऊ ने जहां अपने कप्तान ऋषभ पंत को जाने दिया तो उनकी जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को अपने दल में जोड़ लिया है।
इस डील का फायदा आगामी सीजन में लखनऊ को मिल सकता है, क्योंकि आईपीएल 2026 में इस दल का हिस्सा रहे रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में यह एलएसजी के लिए उनकी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील हो सकती है।
LSG की यह शानदार साइनिंग
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह डील शानदार बताई। उन्होंने जियो हॉटस्टार पर कहा,
“कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक शानदार साइनिंग हैं। वह सच में विकेट लेने वाले स्पिनर हैं, और टी20 क्रिकेट में, यह सोने के बराबर है। वह सिर्फ रन कम नहीं करते, बल्कि बीच के ओवरों में विकेट भी ढूंढते हैं, और इससे एक कप्तान के लिए खेल बदल जाता है। इकाना स्टेडियम में, जहां पिच स्पिनरों को मदद देती है, वह और भी खतरनाक होंगे।’’
आईपीएल 2026 में कुलदीप ने डीसी के लिए 11 पारियों में 10 विकेट झटके थे और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट थोड़ा महंगा रहा था। लेकिन आईपीएल इतिहास में खेले 110 मैचों में उन्होंने सिर्फ 8.25 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं।
दिग्वेश ने उनकी अच्छी साझेदारी होगी- मुकुंद
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना है कि कुलदीप यादव और दिग्वेश राठी की पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। मुकुंग ने कहा,
“वे दोनों ही अटैकिंग बॉलर हैं जो बॉल को ऊपर फेंकने और बैट्समैन को अपने पीछे आने के लिए बुलाने से नहीं डरते, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी वैरिएशन उन्हें आउट कर सकती है। जब आपके पास दो स्पिनर होते हैं जो अलग-अलग सवाल पूछते हैं, तो विरोधी टीम के लिए सेटल होना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर वे एक मजबूत अंडरस्टैंडिंग बनाते हैं, तो एलएसजी के पास एक ऐसा स्पिन अटैक होगा जो उन्हें अपने दम पर गेम जिता सकता है और मेरे लिए, यह ट्रेड सीज़न के सबसे स्मार्ट मूव्स में से एक हो सकता है।”
ये भी पढ़ें- ‘’कोई भी ऐसी गेंद नहीं…’’ भारतीय बल्लेबाजों पर फूटा आकाश चोपड़ा का गुस्सा, बिना नाम लिए लगाई रोहित-विराट की क्लास!