कब लागू होगा 8th Pay Commission? एरियर को लेकर भी केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी धड़कन, जानें सबकुछ
8th Pay Commission: पिछले साल दिवाली के समय ही सरकार की तरफ से कमेटी का गठन किया गया था। बता दें कि नई कमेटी के पूरे 1 साल हो चुके है। अब सवाल उठ रहा है कि नया वेतन आयोग कब तक लागू हो सकता है।
इसके साथ केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा लगातार सवाल किया जा रहा है कि उनका एरियर कब मिलेगा। मालूम हो कि नया वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 को मंजूरी दे दी गई है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
कब से लागू होगा 8th Pay Commission?
बताते चले कि केंद्र सरकार की तरफ से नई कमेटी का गठन हो चुका है। गठन के भी पूरे 1 साल पूरे चुके है। जबकि सरकार द्वारा कमेटी को 18 महीने का समय दिया गया है। यानि कमेटी की तरफ से मई 2027 तक रिपोर्ट पेश की जाएगी? इसके बाद 8-9 महीने सरकार रिपोर्ट का गहन जांच करेगी।
इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर और अन्य भत्ते को लेकर सरकार अपना फैसला सुनाएगी। यानि अगर देखें तो 8वां वेतन आयोग 2028 के शुरूआत या अंत तक नया वेतन लागू हो सकता है।
क्या 1 जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल एरियर को लेकर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 में स्पष्ट किया था कि पिछले वेतन आयोगों के लगभग 10 साल के अंतराल के आधार पर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का प्रभाव सामान्य तौर पर 1 जनवरी 2026 से अपेक्षित है।
इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार ने 1 जनवरी 2026 से एरियर देने का अंतिम आदेश जारी कर दिया है। अभी यह तारीख एक संभावित प्रभावी तारीख है, जिसकी अंतिम पुष्टि सरकार की मंजूरी और अधिसूचना के बाद ही होगी।
अगर सरकार सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से पिछली तारीख से लागू करती है, तो कर्मचारियों को उस तारीख से संशोधित वेतन और वास्तविक भुगतान के बीच का अंतर एरियर के रूप में मिल सकता है। हालांकि, एरियर का भुगतान कब और किस तरीके से होगा, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।