3 नवंबर 2026 पंचांग: आज नवमी तिथि पर बन रहा गज केसरी योग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज 3 नवंबर दिन मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। आज चंद्रमा सिंह राशि में गुरु और केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, जबकि तुला राशि में शुक्र और बुध मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको विस्तार से आज का पंचांग?
मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज सुबह चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनने की ज्योतिषीय मान्यता है। इस संयोग को ज्ञान, मान-सम्मान, करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है।
गजकेसरी योग का समय और महत्व
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 3 नवंबर को सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से मौजूद गुरु के साथ चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा। यह संयोग 5 नवंबर की सुबह तक रहने की बात कही गई है।
वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, विस्तार और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों की अनुकूल स्थिति को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक प्रगति से जोड़कर देखा जाता है।
3 नवंबर 2026 (मंगलवार) को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 11:54 बजे तक है, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी।
आज का पंचांग विवरण
चंद्र राशि: सिंह
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
तिथि: कार्तिक कृष्ण नवमी (सुबह 11:54 बजे तक, उपरांत दशमी)
नक्षत्र: मघा नक्षत्र (सुबह 03:46 बजे से 4 नवंबर को सुबह 03:26 बजे तक)
योग: शुक्ल योग (सुबह 09:53 बजे तक), इसके बाद ब्रह्म योग
करण: गर (सुबह 11:54 बजे तक)
सूर्य राशि: तुला राशि।
चंद्र राशि: सिंह राशि।
सूर्योदय: सुबह 06:37 बजे।
सूर्यास्त: शाम 05:43 बजे।
चंद्रोदय: सुबह 12:54 बजे (3 नवंबर)
चंद्रास्त: दोपहर 02:03 बजे।
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 बजे से सुबह 05:49 बजे तक
अमृत काल: रात 01:03 बजे से सुबह 02:38 बजे तक (4 नवंबर)
अशुभ / राहुकाल समय
राहुकाल: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:20 बजे तक
यम गण्ड: सुबह 09:23 बजे से सुबह 10:47 बजे तक
कुलिक काल: दोपहर 12:10 PM से दोपहर 01:33 PM तक
दिशा शूल: उत्तर दिशा।
मंगलवार का उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। भक्त हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 नवंबर 2026 राशिफल : आज बन रहा गज केसरी योग, इन राशि को जातकों को मिलेगी पहचान, बनेंगे धनवान
डिस्क्लेमर: पूजा के मुहूर्त और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी पंचांग एवं मान्यताओं पर आधारित है। अलग-अलग पंचांगों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।