टीएनपी न्यूज़
होम / ज़रा हट के
ज़रा हट के

बप्पा के भोग में चढ़ेगा 24 कैरेट सोना! गोल्डन मोदक की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

Geeta Sharma · 15 सितम्बर 2026
24 कैरेट सोने के मोदक नासिक का दाम 27 हजार प्रति किलो

24 Carat Gold Modak: गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाना गणेश उत्सव की खास परंपराओं में शामिल है। आपने कई तरह के मोदक देखे और खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मोदक देखा है, जिस पर असली 24 कैरेट खाने वाला सोना चढ़ा हो? महाराष्ट्र के नासिक में तैयार किया गया ऐसा ही एक खास ‘गोल्डन मोदक’ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत भी इतनी खास है कि सुनकर कोई भी हैरान हो जाए।

24 कैरेट एडिबल गोल्ड से सजा मोदक

गणेश चतुर्थी के मौके पर नासिक की सागर स्वीट्स ने ग्राहकों के लिए मिठाइयों और मोदक की कई किस्में तैयार की हैं। इनमें 25 से ज्यादा तरह के मोदक शामिल हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 24 कैरेट एडिबल गोल्ड से सजा यह खास मोदक बना हुआ है।

इस मोदक के ऊपर 24 कैरेट शुद्ध खाने योग्य सोने की परत लगाई गई है। इसके साथ ही इसे गोल्ड और सिल्वर की सजावट से भी सजाया गया है, जिससे इसका लुक बेहद रॉयल नजर आता है। पारंपरिक मिठाई को इस तरह प्रीमियम अंदाज में पेश करना लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

काजू मोदक 2 हजार, गोल्डन मोदक 27 हजार रुपये किलो

अब बात करते हैं इसकी कीमत की। दुकान पर काजू मोदक करीब 2,000 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है, जबकि गोल्डन मोदक की कीमत करीब 27,000 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है। यानी सामान्य मोदक की तुलना में इसकी कीमत कई गुना ज्यादा है।

इतनी ऊंची कीमत के बावजूद गोल्डन मोदक लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई ग्राहक इसे महज मिठाई के बजाय गणेश उत्सव के लिए एक लग्जरी ट्रीट के रूप में देख रहे हैं।

गणेश चतुर्थी पर 7 राज्यों में बैंक बंद, शेयर बाजार भी आज रहेंगे बंद

25 से ज्यादा फ्लेवर में मोदक

सागर स्वीट्स में सिर्फ गोल्डन मोदक ही खास नहीं है। यहां ग्राहकों के लिए 25 से अधिक किस्मों के मोदक तैयार किए गए हैं। इनमें ड्राई फ्रूट, ऑरेंज, मलाई समेत कई अलग-अलग फ्लेवर शामिल हैं।

गणेश चतुर्थी को देखते हुए मिठाइयों और मोदक की मांग बढ़ रही है। ऐसे में दुकानदारों ने पारंपरिक स्वाद के साथ नए और प्रीमियम विकल्प भी ग्राहकों के सामने रखे हैं।

ये भी पढ़ें: बुखार ठीक होने के बाद भी सीने में जकड़न! तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

सोशल मीडिया पर भी चर्चा में गोल्डन मोदक

24 कैरेट सोने से सजे इस मोदक की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। किसी को इसकी 27 हजार रुपये किलो कीमत हैरान कर रही है, तो कोई मोदक पर सोना चढ़ाने के आइडिया को बेहद अनोखा बता रहा है।

गणेश उत्सव में मोदक की पारंपरिक अहमियत अपनी जगह है, लेकिन नासिक का यह गोल्डन मोदक इस मिठाई को एक शाही और प्रीमियम अंदाज जरूर दे रहा है।