टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

20 November 2026 Top News: युद्ध, खेल और राजनीतिक से लेकर मौसम तक, जानिए कल की ताजा खबरें

Anurag Kumar Tripathi · 19 नवम्बर 2026
20 November 2026 Top News

20 November 2026 Top News: 20 नवंबर 2026 का दिन देश और दुनिया के लिए कई बड़ी खबरें लेकर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अमेरिका, रूस और चीन के बीच हुई ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध और बांग्लादेश में जारी हिंसा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है कल की ताजा खबरें।

अगर आप सुबह उठते ही देश-दुनिया की हर बड़ी हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो इस रिपोर्ट में पढ़िए 20 नवंबर 2026 की बड़ी खबरें, जो राजनीति, युद्ध, खेल, कारोबार और मौसम से जुड़ी हैं।

मौसम की बड़ी खबरें

चक्रवात अकवान - बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो 20 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की आशंका है।

इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ठंड तथा घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

विश्व की बड़ी खबरें

ट्रंप-पुतिन-शी जिनपिंग - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के शेनझेन में पहली बार त्रिपक्षीय बैठक की।

इस बैठक में वैश्विक संघर्ष, परमाणु हथियारों के खतरे, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

बांग्लादेश में हिंसा - बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच हिंसा की एक नई घटना सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, चटगांव में पूर्व अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई।

खेल की बड़ी खबरें

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 243/5 रन बना लिए हैं।

शुक्रवार कतर की राजधानी दोहा में इंडिया ए बनाम नेपाल के बीच एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के तहत यह मैच खेला जाना है।

बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 3 में भारतीय महिला अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

यूपी की बड़ी खबरें

20 नवंबर को गोंडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में होंगे शामिल; DM और SP ने देखी व्यवस्था।

बहुजन समाज पार्टी के समन्वयक आकाश आनंद अयोध्या जा रहे हैं। जहां वो 20 नवंबर को सोहावल में जनसभा एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

काशी में आयोजन - उत्तर प्रदेश पर्यटन के प्रचार वीडियो के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को वाराणसी के नमो घाट पर 'काशी भजन क्लबिंग' का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 यह भी पढ़े - 14 November 2026 Top News: सीएम योगी का दौरा, इजरायल-ईरान युद्ध से लेकर, रामायण की ताबड़तोड़ कमाई तक, देखें आज की ताजा खबरें